Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह मुक्त भारत युवाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान – कलेक्टर  

मंडला 29 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आमजन के नाम जारी संदेश में कहा है कि भारत सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान देशभर में संचालित किया जा रहा है। यह अभियान भारत को 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करने एवं युवा बालक-बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति को समाप्त कर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि हर बालिका शिक्षित, सुरक्षित और अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र हो। बाल विवाह मुक्त भारत और बाल विवाह मुक्त मंडला बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शासन के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन व नागरिकों को सामूहिक रूप से आगे आना होगा। कलेक्टर ने सभी से आव्हान किया कि बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में एक एतिहासिक मील का पत्थर बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें जिसे अब एक राष्ट्रीय मिशन घोषित किया गया है।

Related posts

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 12 घन्टे के अंदर नाबालिग से बालात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

Reva India News

ऑनलाईन लोक अदालत के तहत माह अक्टूबर 2020 में 23 को स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के आयोजन के संबंध में

Reva India News

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, प्रतिदिन 15 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment