Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम खटिया में बाल विवाह रोकने हेतु जागरुकता गतिविधियां

मंडला, 30 अप्रैल 2025
            भारत सरकार द्वारा ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान के तहत जिला मण्डला द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में मण्डला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु गतिविधियां जिसमें अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में वन स्टॉप सेंटर द्वारा ग्राम खटिया परियोजना बिछिया में बाल विवाह रोकने हेतु जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बाल विवाह न करने हेतु समझाईश दी गई। उक्त रैली में ग्रामीण वैगा आदिवासी लोग एवं शिक्षक अशोक भावरे, पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय और कार्यकर्तायें भी उपस्थित रही। साथ ही मंडला परियोजना में इस अवसर पर उडनदस्ता दल द्वारा विभिन्न स्थानों का औचक भ्रमण किया गया। जिसमें तीन स्थानों पर विवाह स्थल पर जाकर लड़के और लडकी की आयु संबंधी दस्तावेज का अवलोकन किया गया जिसमें सभी विवाह कानूनी तौर पर उचित पाए गए। उड़नदस्ता दल में दीपिका तारन जिला विधिक सहायता अधिकारी, अनूप कुमार नामदेव परियोजना अधिकारी, पीएलवी शिखा श्रीवास्तव एवं मनीष तिवारी लिपिक, पर्यवेक्षक संगीता श्रीवास मंडला उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न परियोजना अधिकारियों द्वारा विवाह करने वाले जोड़ों की उम्र का सत्यापन किया गया एवं नारे लेखन करवाये गये और शपथ भी दिलवाई गई जिसमे आगनवाडी कार्यकतायें, जन समुदाय एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related posts

फ्राइडे सिंगर्स कराओके नाईट का हुआ आयोजन

Reva India News

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने दी लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

नारायणगंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment