Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 4 अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित

मंडला, 13 मई 2025

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का व्यक्तिगत रूचि लेकर शत-प्रतिशत निराकरण समय-सीमा में किये जाने हेतु प्रत्येक समय-सीमा बैठक में निर्देशित किया जाता है। इसके बाद भी कतिपय सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर माह अप्रैल-2025 में प्राप्त शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में नहीं किये जाने के कारण शिकायतें बिना निराकरण दर्ज हुये अनिराकृत होते हुये अगले लेवल अधिकारी के लेवल में प्रेषित हुई हैं। जिससे जिले की मासिक एकजाई ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और शासन स्तर पर जिले की छवि धूमिल हुई है। सीएम हेल्पलाईन में शिकायतों को नॉट अटेण्ड करने वाले अधिकारियों की स्वेच्छाचारिता एवं शासन के महत्वाकांक्षी योजना के प्रति लापरवाही का परिचायक है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है। एसडीएम घुघरी पर एक हजार रूपए, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बीजाडांडी पर एक हजार रूपए, सर्किल हेड एचडीएफसी बैंक पर 500 रूपए तथा वरिष्ठ उप पंजीयक पर 500 रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। अधिरोपित जुर्माना की राशि एक दिवस के अंदर जिला रेडक्रॉस सोसायटी मण्डला के खाते में जमा करते हुये पावती अभिस्वीकृति प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 सितम्बर 2023

Reva India News

समाज के लिए अशोभनीय हैं जुआ और सट्टा, जुआ सट्टा में अब स्कूली बच्चे भी शामिल *पुलिस का सिरदर्द बना जुआ और सट्टा*

Reva India News

25 लाख की लागत से बनेगा आनंदम भवन पीएचई मंत्री श्रीमती उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन

Reva India News

Leave a Comment