Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

56.64 लीटर अवैध देशी-विदेशी मदिरा जप्त

मंडला, 14 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वृत मण्डला के ग्राम नांदिया से बहेंगा रोड पर गश्त के दौरान सुनहरे रंग की मारुति 800 को संदेहास्पद स्थिति में रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान अंशुल मोंगरे निवासी राधाकृष्ण वार्ड मण्डला एवं सौरभ उर्फ शंशाक पटेल सरदार पटेल वार्ड मण्डला के वाहन के पीछे सीट पर एवं डिक्की में देशी, विदेशी मदिरा 56.64 बल्क लीटर रखा होना पाया गया। मदिरा एवं गाड़ी को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2)अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध  किया गया। जप्त मदिरा एवं गाड़ी की अनुमानित कीमत 240000 रुपए है। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts

रेत का अवैध परिवहन करते हुये ट्रेक्टर वाहन जप्त किये गये

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम

Reva India News

आरडी कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

Reva India News

Leave a Comment