Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेत तालाब और डगवेल के कार्यों की दो दिवस में शत प्रतिशत स्वीकृति करें- कलेक्टर जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक में निर्देश

मंडला, 15 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया कि खेत तालाब निर्माण और डगवेल के कार्यों को दो दिवस में शत प्रतिशत स्वीकृति सुनिश्चित करें। सभी स्वीकृत नवीन खेत तालाब के निर्माण 20 जून तक पूर्ण कराएं। बारिश शुरू होने के बाद यह कार्य पूर्ण करना संभव नहीं होगा।

कलेक्टर ने कहा कि पूर्व के स्वीकृत कार्यों की फोटोग्राफ उपलब्ध करायें। जिन कार्यों में प्रगति 75 प्रतिशत या इससे अधिक हो गया है, ऐसे समस्त कार्य 31 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निराशाजनक प्रगति के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं सहायक यंत्रियों को इस माह का वेतन शत प्रतिशत कार्य की स्वीकृति, एएस, टीएस तथा जियो टैग कराने के बाद ही जारी किया जायेगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती ऋतु तिवारी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पायल ठाकुर और रिया ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Reva India News

जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र मवई के ग्राम पंचायतों में विधिक जागरुकता षिविर सम्पन्न

Reva India News

*मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिछिया पुलिस के नाइट ऑपरेशन में 5 पिकअप वाहनों से 15 मवेशी बरामद*

Reva India News

Leave a Comment