Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय समन्वय से तैयार कराएं बिजनेस प्लान – सीईओ जिला पंचायत एपीसी की बैठक में निर्देश

मंडला, 19 मई 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट की अध्यक्षता में कृषि और कृषि से जुड़े हुए अन्य विभागों की एपीसी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, आत्मा परियोजना तथा कृषि विभाग के जिला अधिकारियों ने विभागवार प्रस्तुतिकरण किए। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एलाईड डिपार्टमेंट विभागीय समन्वय से बिजनेस प्लान तैयार कराएं, जिससे जिले के कृषकों को बेहतर अवसर मिल सके। बैठक में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, खरीफ सीजन का फसल ऋण वितरण, ऋण वसूली, खाद्य प्रसंस्करण, मार्केटिंग, पीएम एफएमई योजना, मुनगा पौधारोपण की तैयारी, यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी की उपलब्धता एवं भंडारण, मृदा परीक्षण, कस्टम हायरिंग, नरवाई प्रबंधन, हेप्पीसीडर, सुपरसीडर की उपलब्धता, डेयरी केसीसी, बकरी पालन, कामधेनू योजना, कुक्कुट पालन, फिश पार्लर आदि विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। उपसंचालक पशुपालन को निर्देशित करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि कुक्कुट पालन के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर बिछिया विकासखंड के मोचा से लगे हुए ग्रामों में कार्ययोजना तैयार करें। आजीविका मिशन द्वारा उस क्षेत्र में कुक्कुट पालन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पशुपालन विभाग मिशन के साथ बेहतर समन्वय करते हुए बेकयार्ड पोल्ट्री के लिए अच्छा प्लान तैयार कर सकते हैं। बैठक में उपसंचालक कृषि मधु अली, उपसंचालक पशुपालन श्री उग्रसेन तिवारी, संचालक आत्मा परियोजना श्री आरडी जाटव, सहायक संचालक उद्यान विभाग श्री मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, सीएम हेल्पलाइन के संतोषजनक निराकरण पर जोर

Reva India News

स्कूल की छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए भरा गया शपथ पत्र

Reva India News

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment