Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन्मजात मोतियाबिंद की सर्जरी हेतु 11 बच्चे चिन्हित  

मंडला, 19 मई 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मंडला में जन्मजात मोतियाबिंद की सर्जरी हेतु 19 मई को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 11 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है। सभी चिन्हित बच्चों को वार्ड नंबर 52 में एडमिट कर लिया गया है, जिनका ऑपरेशन डॉक्टर तरुण अहिरवार नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. विजय सिंह धुर्वे सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय मंडला, डॉक्टर तरुण अहिरवार नेत्र रोग विशेषज्ञ, श्री अजय सैयाम उप प्रबंधक, श्री अर्जुन सिंह आरबीएसके प्रबंधक, श्री संजय भोयर, आरबीएसके डॉक्टर एवं आरबीएसके एएनएम के साथ आई ओपीडी/ओटी के स्टाॅफ उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Reva India News

ग्राम मासना में खेतों तक पहुँच रहा राजस्व विभाग का अमला कोदो-कुटकी पंजीयन के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक 9 नवंबर तक कराया जाएगा पंजीयन

Reva India News

कोरोना कर्फ्यू में छूट के संबंध में सुझाव दे सकते हैं आमजन

Reva India News

Leave a Comment