Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम मासना में खेतों तक पहुँच रहा राजस्व विभाग का अमला कोदो-कुटकी पंजीयन के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक 9 नवंबर तक कराया जाएगा पंजीयन

मंडला, 7 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में कोदो-कुटकी पंजीयन कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में ग्राम मासना में राजस्व विभाग का अमला किसानों के खेतों तक पहुँचकर पंजीयन कार्य कर रहा है।

ग्रामीण राजस्व अमला किसानों से संपर्क स्थापित कर कोदो-कुटकी किसानों को पंजीयन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दे रही है। शासन द्वारा कोदो-कुटकी पंजीयन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। अतः किसान समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य कराएं ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लाभ प्राप्त हो सके।

Related posts

यात्री बसों में चस्पा किए जा रहे दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के पोस्टर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के 14 अगस्त को मंडला आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था  

Reva India News

Leave a Comment