Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

मंडला, 26 मई 2025

जिला योजना भवन में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधीक्षक भू-अभिलेख श्री हीरालाल तिवारी ने बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का प्रस्तुतिकरण करते हुए की जाने वाली तैयारियों के विषय में जानकारी दी। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि माँ नर्मदा के तटीय क्षेत्रों तथा छोटे-बड़े तालाबों में बारिश में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि नदी तट से लगे हुए बस्ती क्षेत्रों में जहाँ जलभराव होता है उनका चिन्हांकन करें। अतिवृष्टि की स्थिति में उनके लिए आश्रय स्थल भी चिन्हित करें। राहत कैम्प की तैयारी रखें। आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त नौका तथा लाईफ सेविंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को बांधों में जलस्तर की जानकारी, बिजली गिरने की सूचना आदि समय पर उपलब्ध हो, इसके लिए संबंधितों की ड्यूटी लगाएं। स्नानघाट एवं तालाबों में चेतावनी के संकेतक लगवाएं। उन्होंने सभी नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश शुरू होने के पूर्व नगरीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराएं। नालियों के कचरे का सफाई के साथ-साथ ही निपटारा कराते जाएं, जिससे जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा समस्त एसडीएम सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

अवैध रेत खनन एवं परिवहन: मशीन एवं डम्फर जप्त

Reva India News

कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियाँ चाक-चौबंध रखें – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त वितरण 5 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment