Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन: प्राचीन झिरिया बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य

मंडला, 28 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत विविध कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने इस अभियान के दौरान जिले की ऐतिहासिक महत्व वाली जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिए निर्देशित किया था। इसी कड़ी में नैनपुर विकासखंड के ग्राम झिरिया में स्थित प्राचीन झिरिया बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया। सीईओ जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी ने बताया कि उक्त कार्य पांचवे वित्त की राशि से कराया गया है। इस प्राचीन बावड़ी में आसपास झाड़ियाँ उग आई थी, जिससे बावड़ी के भीतर का पानी गंदा हो चुका था। इस पुनीत कार्य में ग्राम वासियों का भी भरपूर सहयोग मिला है।

 

गोंड शासकों द्वारा बनाई गई थी बावड़ी

 

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम झिरिया में गोंड शासकों द्वारा इस बावड़ी का निर्माण कराया गया था। बावड़ी से लगे हुए भवन में ऊपर की ओर रहने के लिए कमरे भी बने हुए हैं। प्राचीन समय में कुएं, बावड़ियां, झिरिया और तालाब ही पेयजल के मुख्य स्त्रोत रहे हैं। बावड़ी के भीतर बीहर माता की मूर्ति भी स्थापित है यह क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केन्द्र है। नवरात्रि के समय प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद यहां पर पहुँचती है।

Related posts

मतगणना हेतु अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजित

Reva India News

जल-जीवन मिशन के तहत सीएम श्री चौहान ने किया जनसंवाद ग्राम भंवरदा की भगवती तथा रेखा भावरे से की आत्मीय बात

Reva India News

1 अक्टूबर से कान्हा नेशनल पार्क में पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment