Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मंडला ने नल-जल योजना का किया निरीक्षण

मंडला, 28 मई 2025

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा ग्राम पंचायत बक्छेरादौना एवं जमगांव में संचालित नल-जल योजना अंतर्गत ग्राम में निर्मित उच्च स्तरीय टंकी, सम्पवेल, ट्यूबवेल, पाईपलाईन एवं घरेलू नल कनेक्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों के द्वारा ग्रामीणों से गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, उपयोग, जल के बचाव पर चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पेयजल आपूर्ति वाले स्त्रोतों का प्रयोगशाला में जल परीक्षण के लिए जल का नमूना लिया गया। साथ ही सरपंच, सचिव को जर्मेक्स वितरण कर सभी पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन करने हेतु निर्देशित किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम में जल संरक्षण हेतु स्टॉप डैम, बोरी बंधान, पौधरोपण, मेढ़ बंधान, खेत तालाब आदि की जानकारी ली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा मंडला डिंडोरी रोड निर्माण कार्य के दौरान ग्राम बक्छेरादौना में नल जल योजना योजना की पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त किया गया है। सुपरवाइजर को पाईप लाईन को शिफ्ट कर लाईन जोड़ने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री श्री विनेश उईके, पीएमयू से उमा गणेश लोधी, ग्राम सरपंच, सचिव, नल चालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 अक्टूबर 2023

Reva India News

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 87 आवेदकों की समस्यायें

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment