Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिक किसानों को नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकि की जानकारी देंगे – सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते भारत जापान को पछाड़कर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है किसानों की आय को दुगुनी करने का संकल्प पूरा किया जा रहा है सिंचाई के माध्यम से मध्यप्रदेश गेहूँ उत्पादन में दूसरे स्थान पर है जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों की सफाई और नवीन जल स्त्रोत विकसित किये जा रहे हैं पीएम श्री रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय आॅडीटोरियम में विकसित कृषि संकल्प अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला, 29 मई 2025

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि मंडला जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत 135 ग्राम पंचायतों में संगोष्ठी या सभाएं होंगी, जिसमें 490 ग्राम पंचायतों के किसान शामिल होंगे। आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों की टीम किसानों को उत्तम कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी देगी। इससे जिले के किसान फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक का कार्य उन्नत किस्म से पूर्ण करेंगे। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते गुरूवार को पीएम श्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, कृषि उपसंचालक श्रीमती मधु अली सहित विभागीय अधिकारी और किसानगण मौजूद थे। सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि भारत देश जापान को पछाड़कर विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। शीघ्र ही भारत देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगी। इस अभियान में देश के संसाधनों के साथ-साथ कृषि क्षेत्रों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार के द्वारा किसानों को सक्षम व समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे मेढ़बंधान, खेत तालाब, कपिलधारा कूप, फालोद्यान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इससे फसल उत्पादन में किसानों को मदद मिल रही है। फसलों का जमकर उत्पादन कर किसान तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि देकर किसानों को लगातार प्रोत्साहित करते हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा भी किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि दी जाती है। जिसका उद्देश्य है कि किसानों को जरूरत के समय रूपए-पैसों के लिए कहीं भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प है कि किसानों की आय को दुगुनी की जायेगी। इसके लिए किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिससे किसान कम लागत पर ज्यादा फसलों की पैदावार कर सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को सफल और सम्पन्न बनाने के लिए फलदार खेती, मछलीपालन, मुर्गीपालन, दुग्ध उत्पादन और बकरी पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे किसानों की आय दुगुनी हो सके।

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए सिंचाई के साधन विकसित किए गए हैं। सिंचाई के लिए बिजली, पानी सहित विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का समर्थन मूल्य मिले इसके लिए धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, अरहर, सोयाबीन, रामतिल जैसे अन्य फसलों के लिए एमएसपी लागू की गई है। जिससे किसानों को उनकी फसलों का समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में जानकारी दी जायेगी। जिससे किसान मृदा परीक्षण कर फसलों का चयन कर सकें।

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु जल स्त्रोतों की साफ-सफाई तथा नए जल स्त्रोत विकसित किए जा रहे हैं, जिससे वर्षा का जल नदी-नालों में व्यर्थ न बहकर भूमिगत हो सके। विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी जायेगी, जिससे किसान कम पानी में पैदावार होने वाले फसलों को पहली प्राथमिकता दे सकें। उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसान कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठकर कृषि की उन्नत कृषि तकनीकि और आधुनिक कृषि के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। मंडला जिले में यह अभियान गांव-गांव तक चलाया जायेगा। कृषि वैज्ञानिक इस अभियान के तहत गांव गांव में जाकर किसानों से उन्नत कृषि तकनीकि और आधुनिक कृषि के संबंध में चर्चा करेंगे तथा माॅडल प्रदर्शन भी प्रस्तुत करेंगे। सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम के पूर्व पीएम श्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय में स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इसके बाद जिले में भ्रमण करने वाली विकसित कृषि संकल्प महा अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related posts

गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल सम्पन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 अप्रैल 2023

Reva India News

शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनिट का मौन

Reva India News

Leave a Comment