Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 1 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ उज्जैन के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रम

11 जून 2025, मंडला

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन के सौजन्य से भव्य जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन मण्डला में किया जा रहा है। यह आयोजन इस्कॉन उज्जैन की प्रेरणा से हो रहा है। पूरे प्रदेश में 34 स्थानों पर रथयात्रा निकाली जा रही है। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व भक्ति प्रेम स्वामी महाराज कर रहे हैं, जो इस्कॉन उज्जैन के अध्यक्ष और दीक्षा गुरु हैं। यह दो किलोमीटर लंबी रथयात्रा दोपहर 1 बजे राम मंदिर पड़ाव मंडला से शुरू होकर चिलमन चैक, रेडक्रॉस, नेहरू स्मारक होते हुए माहिष्मती घाट, माँ नर्मदा के तट पर समाप्त होगी। रथयात्रा का समापन शाम 7ः30 बजे भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ किया जायेगा। यात्रा में 15 फीट ऊँचा विशेष रथ, जिसमें 10 फीट ऊँचा समायोज्य गुंबद भी है, उज्जैन से मंडला लाया जा रहा है। इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में आदिवासी सांस्कृतिक दल शामिल होकर पारंपरिक कीर्तन और नृत्य द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की सेवा करेंगे। उज्जैन से भक्तों की टोली भी इस रथयात्रा में शामिल रहेगी, पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करती हुई वातावरण को भक्तिमय बनाएगी।

Related posts

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली भिलवानी में जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

20 अगस्त को मनाया जायेगा ’विश्व मच्छर दिवस’  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment