Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

3 जून 2025, मंडला

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि चिन्हित किए गए ब्लेकस्पाॅट पर आवश्यकतानुसार सड़कों का मरम्मत कार्य कराएं। वर्षापूर्व आवश्यकतानुसार रपटों पर संकेतक लगवाएं। शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए दल गठित करें। कलेक्टर ने कहा कि बस स्टेंड से निकलने के बाद यात्री बसें शहर की सीमा में केवल निर्धारित स्थान पर ही यात्रियों को उतारने अथवा बैठाने के लिए खड़ी हों, अव्यवस्थित ढंग से कहीं पर भी बस खड़ी करने पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही करें। नगरपालिका काॅम्पलेक्स के सामने लगाई गई पार्किंग लाइन के बाहर खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाएं। निर्धारित सीमा से बाहर दुकानों के सामान फैलाने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने स्कूल बसों के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल खुलने से पूर्व सभी स्कूल बसों के फिटनेस आदि की जांच कराएं। सीटबेल्ट तथा हेलमेट के लिए भी नियमित रूप से जाँच की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि चिलमन चैक पर जेब्राक्राॅसिंग से आगे वाहन खड़े करने पर फाईन करें, साथ ही लोगों को जेब्राक्राॅसिंग का पालन करने के लिए समझाईश दें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े के साथ लोकनिर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, म.प्र. सड़क निर्माण मंडल के अधिकारियों के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें  

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री उदयचंद जी जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Reva India News

आज से शुरू होगा “मूर्तिकारों का रज़ा शिविर”

Reva India News

Leave a Comment