Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

द्वितीय बोर्ड परीक्षा मंडला जिले के 14 केन्द्रों में आयोजित की जायेगी

6 जून 2025, मंडला

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल के द्वारा 17 जून से आयोजित की जाने वाली द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2025 को सम्पन्न कराने हेतु जिले में 14 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड की परीक्षाएं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित विद्यालयों में ही सम्पन्न कराई जावेंगी। द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं को सम्पन्न कराने हेतु उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला, रानी अवंती बाई मण्डला, उमावि क्रमांक 2 मण्डला, उमावि कन्या महाराजपुर, उत्कृष्ट नैनपुर, कन्या नैनपुर, उमावि उत्कृष्ट बिछिया, उमावि कन्या बिछिया, उमावि उत्कृष्ट मवई, उमावि उत्कृष्ट घुघरी, उमावि उत्कृष्ट मोहगांव, उमावि उत्कृष्ट नारायणगंज, उमावि उत्कृष्ट बीजाडांडी, उमावि उत्कृष्ट निवास को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने हेतु सर्व सम्बंधित विद्यालय के प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बरकड़े द्वारा निर्देश जारी गए हैं कि द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं को सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक फर्नीचर, शुद्ध एवं शीतल पेयजल, बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं पृथक पृथक प्रसाधन आदि की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 13 फरवरी तक आयोजित

Reva India News

जनसुनवाई में अमित कुमार जैन की समस्या का हुआ निराकरण

Reva India News

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment