Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सीईओ ने मोतीनाला की “लखपति दीदियों” से की आत्मीय चर्चा

मवई विकासखंड का भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ग्राम मोतीनाला में स्व-सहायता समूह की “लखपति दीदी” से मुलाकात की। सीईओ कूमट ने इन सफल महिलाओं के साथ आत्मीय चर्चा की और उनके अनुभवों को जाना। सीईओ श्रेयांश कूमट ने  “लखपति दीदियों” से  संवाद उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, सफलता की कहानियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि स्व-सहायता समूह बहनें स्वयं के प्रयासों से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मवई सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 नवम्बर 2022

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

एक दिसंबर को जनपद पंचायत घुघरी में लगेगा अल्पविराम परिचय कार्यशाला जिले में 22 दिसंबर तक लगेंगे अल्पविराम परिचय कार्यशाला

Reva India News

Leave a Comment