Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक दिसंबर को जनपद पंचायत घुघरी में लगेगा अल्पविराम परिचय कार्यशाला जिले में 22 दिसंबर तक लगेंगे अल्पविराम परिचय कार्यशाला

मंडला 30 नवंबर 2024

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने बताया कि राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके दैनंदनीय कार्यों में सकारात्मक का भाव बढ़ाने की दृष्टि से प्रदेश के समस्त विकासखंड में माह नवंबर एवं दिसंबर 2024 में अल्पविराम परिचय कार्यशाला किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत घुघरी विकासखंड में जनपद पंचायत/उत्कृष्ट उ.मा.वि. घुघरी में 1 दिसंबर को अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से मोहगांव विकासखंड में जनपद पंचायत/उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 7 दिसंबर को, नारायणगंज विकासखंड जनपद पंचायत में 8 दिसंबर को, बीजाडांडी विकासखंड में जनपद पंचायत/उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 14 दिसंबर को, निवास में विकासखंड जनपद पंचायत/उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 15 दिसंबर को, बिछिया में जनपद पंचायत/उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 21 दिसंबर को और मवई विकासखंड के सभाकक्ष जनपद पंचायत/उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 22 दिसंबर 2024 को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

ड्रोन, गश्त और सघन चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

Reva India News

नपा ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Reva India News

रेवा इंडिया मुख्य समाचार मण्डला 23 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment