Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडाण्डी पीएचई टीम ने किया क्लोरिनेशन

12 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता पूर्ण शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर गठित टीम द्वारा ब्लॉक बीजाडांडी के जमुनिया, मोइयानाला, धनवाही ब्लॉक नैनपुर के बंधा, सगोनिया, मक्के ब्लॉक मंडला के गुरारखेड़ा, मुगली, गुड़ा अंजनिया, सुरजपुरा, मधुपुरी, घुघरा, अमगवा ब्लॉक मोहगांव के पीपरदर्रा, खर्राछापर माल ब्लॉक निवास के मोहगांव, ग्वारा ब्लॉक घुघरी के डूंडी, सिमरिया में स्थापित समस्त पेयजल स्त्रोतों हैंडपंप, कुआं ट्यूबवेल में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पानी को उबालकर, छानकर, शुद्ध पानी पीने की समझाइश दी गई।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’पंख अभियान’’ का शुभारंभ

Reva India News

व्यावसायिक दक्षता संवर्धन के लिए अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

पीएम स्वनिधि योजना से मोहम्मद अकील को मिला 10 हजार का ऋण

Reva India News

Leave a Comment