Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

19 जून 2025, मंडला

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग को वैष्विक पहचान देते हुए वर्ष 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2015 के संपूर्ण विष्व में योग के प्रति उत्साह भागीदारी देखी गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दषक पूरा हो रहा है। इस अवसर पर वृहद रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ-साथ काउन्टडाउन एवं अन्य कार्यक्रम भी किये जाने हैं। सम्पूर्ण प्रदेष में जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर 21 जून को सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाना है। इन कार्यक्रमों में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों (स्कूल षिक्षा/उच्च षिक्षा/चिकित्सा षिक्षा/ तकनीकी षिक्षा/आयुष/नर्सिंग/पशु चिकित्सा/कृषि शिक्षा) पाॅलेटेक्निक, आईटीआई एवं समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। साथ ही योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिसकर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, शासकीय सेवकों, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिकों की सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगा।

Related posts

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन  

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप’’ का विमोचन वीसी से संपन्न हुए कार्यक्रम से शामिल हुए कलेक्टर एवं एसपी

Reva India News

बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन सख्त प्राचार्यों को 10 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं निपटाने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment