Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ सर्वेक्षण के बिंदुओं से संबंधित तैयारियां रखें- सीईओ जिला पंचायत स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी कार्यशाला का आयोजन

20 जून 2025, मंडला

स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया जिसमें अंतर-विभागीय बैठक में समस्त अधिकारी उपस्थित हुए। आदणीय सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण से सम्बंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेकर तदानुसार संबंधित तैयारियां रखें। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी किये जाने, सभी संरचनाओं की सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एक एवं दो, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

अन्त्येष्टि सहायता योजना के रूप में मिलेंगे 3 हजार रूपये

Reva India News

मवई विकासखंड में अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

स्व-सहायता समूहों को जोड़ते हुए उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया मोहगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment