Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पहले सेमीफइनल में बालाघाट और मंडला की होगी भिड़ंत दूसरे सेमीफइनल में जबलपुर का छिंदवाड़ा से होगा मुकाबला दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल आज

मंडला – स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में  म.प्र. फुटबॉल संघ व जिला फुटबॉल संघ, मण्डला के तत्वाधान में खेली जा रही दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच खेले गए। पहला मैच बुरहानपुर और बालाघाट के मध्य खेला गया। रिमझिम बारिश में हुए इस मैच में बालाघाट ने बुरहानपुर को 4 / 0 से हराया। बालाघाट की तरफ से जगदीश, वैभव, रोहन और ओमी ने गोल किए। दूसरा मैच बैतूल और छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। इस मैच में मिहिर और दिलदार सिंह के गोल की मदद से छिंदवाड़ा ने बैतूल को दो शून्य से हरा दिया। इन दोनों मैच के साथ ही सेमीफाइनल की स्थिति भी साफ हो गई। ग्रुप ए की टॉप टीम बालाघाट का सेमीफाइनल में मुकाबला ग्रुप बी की सेकंड टॉपर मंडला से और ग्रुप बी के टॉपर जबलपुर का मुकाबला ग्रुप एक की सेकंड टॉपर छिंदवाड़ा से होगा। पहला मैच दोपहर 2:00 बजे और दूसरा मैच शाम 4:00 बजे खेला जाएगा। आयोजन समिति के सचिव पंकज उसराठे ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। इस प्रतियोगिता में सतना के निखिल, शहडोल के राजपुरी, खरगोन के शिवम पाटीदार, जबलपुर के रोहित थापा, छिंदवाड़ा के राहुल, खरगोन के प्रतीक, शिवानी के मेहुल और सतना के अभय निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रतियोगिता के संरक्षक वेद प्रकाश कुलस्ते,
जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, सचिव अनिल सोनी, चंद्रेश खरे, पंकज उसराठे, मुजवी हसन, देवेंद्र सरोते, बासु सिंधिया, प्रथम चौकसे, कुशल भवेदी सहित विभिन्न खेल प्रेमी उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

Related posts

चार डिग्री से तापमान कम होने पर होती है पाले की सम्भावना फसलों को बचाने किसानों के लिए जारी की गई एडवाईजरी

Reva India News

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर

Reva India News

आरबीएसके की पहल से 12 वर्षीय ओम को मिला नया जीवन, हृदय में छेद का सफल ऑपरेशन

Reva India News

Leave a Comment