Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम बिछिया ने आरटीई नियमों के उल्लंघन पर विद्यानिकेतन स्कूल ककैया को किया सील

26 जून 2025, मंडला

बिछिया एसडीएम सोनाली देव ने बुधवार को विद्यानिकेतन स्कूल ककैया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल द्वारा निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल को सील कर दिया। एसडीएम सोनाली देव ने जिला परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना समन्वयक और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से स्कूल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्कूल मान्यता संबंधी नियमों का उल्लंघन, स्कूल का भवन अत्यधिक जर्जर और शौचालयों की स्थिति भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। साथ ही स्कूल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एक जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा था। एसडीएम सोनाली देव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यानिकेतन स्कूल ककैया को सील करने की कार्यवाही की।

Related posts

महाभियान के लिए नियुक्त अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में 39 कोरोना केस मिले

Reva India News

“मन की बात किसानों के साथ” कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment