Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना बीजाडांडी पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 04 आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त*

*थाना बीजाडांडी पुलिस की कार्यवाही — जुआ खेलते चार आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त*

 

मंडला पुलिस,

दिनांक 30 जून 2025

 

 

*विवरण:-* दिनांक 29-30 जून 2025 की दरम्यानी रात्रि थाना बीजाडांडी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरानी स्थित शीला फार्म (गद्दा फैक्ट्री) के पीछे खुले मैदान में तिरपाल का टेंट लगाकर, मेट बिछाकर एवं सर्च लाइट की रोशनी में ताश के 52 पत्तों पर रूपयों-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना बीजाडांडी से टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

 

पकड़े गये आरोपी राकेश गुप्ता पिता राम नारायण गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुआं थाना बहोरीबंद जिला कटनी, फूल सिंह लोधी पिता प्रभाल सिंह लोधी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपुर बजरंगगढ़ थाना पाटन जिला जबलपुर, अठई बर्मन पिता होरी लाल बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 चौधरी मोहल्ला पाटन थाना पाटन जिला जबलपुर एवं संजय पटेल पिता मोती लाल पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खलरी थाना सिहोरा जिला जबलपुर हैं।

 

उक्त आरोपियों के कब्जे से नगद ₹15,500/-, ताश के 52 पत्ते, टेंट के लिए उपयोग में लाई गई सामान, टॉर्च, 04 कार जिसमे सफेद रंग की टवेरा कार, सफेद रंग की बुलेरो, सिल्वर रंग की बुलेरो क्रमांक एवं नीले रंग की आल्टो कार क्रमांक तथा दो मोबाइल फोन जिसकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹35 लाख 36 हजार 550 रूपये है विधिवत जप्त कर चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना बीजाडांडी में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक पुष्प करण मुवेल, उप निरीक्षक नीलेश पटैल, उप निरीक्षक पंकज विश्वकर्मा, उप निरीक्षक कुंवर बिसेन, सहायक उप निरीक्षक छविलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक चैनसिंह कुलस्ते, प्रधान आरक्षक जय पाण्डे, अभिषेक मिश्रा, संदीप मेवाड़ा, प्रमोद शर्मा, रोहित कुशवाहा तथा चालक आरक्षक विजय छिरा एवं सुरेश भटेरे शामिल रहें।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 9 जनवरी को मंडला आएंगी

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मगुरु एवं विभिन्न प्रतिनिधियों से की चर्चा

Reva India News

मातृ-मृत्यु दर को नियंत्रित करने के प्रयास जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से सफल होंगे: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जाँच में निजी भागीदारी के प्रदेशव्यापी अभियान का किया शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment