Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया बालिकाओं से वर्चुअल संवाद*

मण्डला 24 जनवरी 2022

24 जनवरी ’राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बालिकाओं को वर्चुअली संबोधित किया एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बालिकाओं को उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों से अवतगत कराते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम के पश्चात ही सफलता प्राप्त होती है। कक्षा 12वी के बाद प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए हाईस्कूल स्तर से तैयारी प्रारंभ करनी चाहिये। इसके लिये आत्मविश्वास एवं संकल्प की आवश्यकता होती है। सामाजिक दृष्टिकोण से बालिकाओं से समाज व परिवार की अनेक अपेक्षाएँ होती है जिसके लिये हमारा आचार-व्यवहार एवं कार्य परिस्थिति अनुकूल व लक्ष्य की दिशा में होना चाहिये।

इस अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं ने कलेक्टर से संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवाद करते हुए गौरी नामदेव ने पूछा यू.पी.एस.सी. परीक्षा कैसे क्रेक की जाती है जिसमें कलेक्टर ने कहा कि अनुशासन में रहकर, लक्ष्य बनाकर, देश दुनिया में चल रही घटनाओं को केन्द्रित करके व अच्छे अंको के साथ स्नातक की पढ़ाई करना पड़ता है। पाठयक्रम पूर्ण करने के लिए समय प्रबंधन आवश्यक है। अंकिता श्रीवास्तव के द्वारा पी.एस.सी परीक्षा उत्तीर्ण करने की रणनीति से संबंधित प्रश्न पूछा जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने विषय पर फोकस करते हुए दैनिक घटनाओं की जानकारी पर स्वयं को केन्द्रित रखने को कहा। छात्रा नम्रता दुबे ने कलेक्टर से पूछा कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये कोचिंग की आवश्यकता जरूरी है जिस पर कलेक्टर ने कहा कि कोचिंग की आवश्यकता नही है। आप जिस विषय को पढ़ रहे हैं उसका कोन्सेप्ट सही होना चाहिए और उद्देश्य बनाकर ही पढ़ाई करना पड़ेगा। कक्षा 12वी की छात्रा पूजा हरदहा के द्वारा प्रश्न पूछा गया कि मेडम मैं नीट परीक्षा की तैयारी कैसे करूँ, जिस पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि इसके लिये कक्षा 12वी का बेस अच्छे से तैयार करें। पुराने पेपर सॉल्व करें, सिलेबस निकालकर पढ़ें एवं उसमें जो कठिन अंश है या जो समझ में नहीं आ रहा है उसे कक्षा शिक्षक से समझें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वर्तमान में कोविड के कारण विद्यालय बंद होने पर किस प्रकार से पढाई चल रही है पूछा, जिस पर छात्राओं ने ऑनलाईन कक्षा के माध्यम से पढ़ाई के बारे में बताया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी बालिका को अध्ययन में समस्या आती है तो जिले की पूरी टीम उसकी समस्या का निराकरण करेगी। वर्चुअली मीटिंग में जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्वेता तड़वे, एपीसी समग्र सेकेण्डरी एजुकेशन मंडला मुकेश पाण्डेय एवं उत्कृष्ट विद्यालय मंडला से जिला कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय ने सहभागिता की।

Related posts

राम नवमी पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

19 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान मंडला संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 1 हजार 811 मतदाता

Reva India News

Leave a Comment