Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 792.6 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला 8 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 8 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 792.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 8 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 91.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 124.4 मिमी, नैनपुर में 126.4 मिमी, बिछिया में 103.6 मिमी, निवास में 64.6 मिमी, घुघरी में 64.6 मिमी एवं नारायणगंज में 67.7 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई तक तहसील मंडला में 792.6 मिमी, नैनपुर में 893 मिमी, बिछिया में 735.6 मिमी, निवास में 778.5 मिमी, घुघरी में 656.8 मिमी एवं नारायणगंज में 817 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 340.4 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 446.2 मिमी, नैनपुर में 393.2 मिमी, बिछिया में 329.9 मिमी, निवास में 319.3 मिमी, घुघरी में 199.6 मिमी एवं नारायणगंज में 361.4 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

शासकीय एवं अशासकीय सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

ब्रम्हमुर्हूत में आरती सेवादारों ने मनाई रंग पंचमी

Reva India News

जनसुनवाई में आए आवेदन पर स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment