Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित रतनपुर चौकी स्कूल का निरीक्षण

मंडला 10 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नारायणगंज विकासखण्ड के ग्राम रतनपुर चौकी के बाढ़ प्रभावित स्कूल का निरीक्षण किया। जिले में 5 और 6 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण एक शाला एक परिसर वाले इस आवासीय स्कूल, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी के संपूर्ण परिसर में बाढ़ का पानी भर गया था। बाढ़ के कारण स्कूल में रखी सामग्री और बच्चों के बिस्तर आदि खराब हो गये थे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समकक्ष शासकीय अथवा निजी भवन में आवासीय स्कूल का संचालन सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ के पानी में खराब हुई विद्यार्थियों की उपयोगी सामग्री पुनः उपलब्ध करायें। परिसर के पास लगे ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विधायक निवास श्री चैन सिंह वरकड़े, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 24 मई 2024

Reva India News

मध्यप्रदेश में पशुपालकों के लिए नई पहल : ‘गोरस मोबाइल ऐप’ से बढ़ेगी आय और उत्पादन

Reva India News

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना

Reva India News

Leave a Comment