Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दस्तक अभियान-पहला चरण: डायरिया रोकथाम अभियान 2025 का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ 19 जुलाई तक चलेगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

मंडला 10 जुलाई 2025

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती के निर्देशानुसार दस्तक अभियान के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण 9 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक मंडला में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी विकासखंड के एएनएम, एलएचव्ही, सीएचओ प्रतिभागियों का 10 चरण में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिवस में प्रशिक्षण सत्र के दौरान दस्तक अभियान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया। अभियान के दौरान हाई रिस्क इनफेंट मामलों की पहचान और प्रबंधन कैसे किया जाए ?

जिला टीकाकरण अधिकारी के द्वारा बताया गया कि समुदाय स्तर पर अभियान का क्रियान्वयन 22 जुलाई से 16 सितंबर के मध्य किया जाएगा। इसमें एएएसी ऐप (आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम, सीएचओ) और अन्य विभागों के समन्वय से दस्तक अभियान के दौरान 0-5 वर्ष के बच्चों की व्यापक कवरेज सुनिश्चित किया जाना है। एचआरआई और हाईरिस्क चाईल्ड को सत्र के दौरान बच्चों में बीमारियों की पहचान आवश्यक उपचार एवं त्वरित रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा। समुदाय आधारित सेवाएं में ओआरएस पैकेट का वितरण 5 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को दो ओआरएस के पैकेट की प्रदायगी, 2 माह से ऊपर के बच्चों को 14 दिन की जिंक टैबलेट की प्रदायगी, ओआरएस घोल बनाने की विधि, निर्जलीकरण का वर्गीकरण कर आवश्यक उपचार एवं रेफरल, सत्र के दौरान साफ सफाई के महत्व को एवं हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन के बारे में बताया गया। कुल 45 दिवस अभियान संचालित होगा (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर), व्हीएचएसएनडी पर अन्य सेवाओं के साथ संपूर्ण दिन दस्तक सेवा प्रदाय की जाएगी, इसके बाद मोपअप केवल छुटे हुए बच्चों हेतु दस्तक दल द्वारा गृह भेंट की जाएगी।

आरबीएसके प्रबंधक अर्जुन सिंह के द्वारा बताया गया कि अभियान में निहित सेवाएं जैसे गंभीर कुपोषण, एनीमिया, दस्त रोग, निर्जलीकरण, निमोनिया एवं अन्य बीमारियां की त्वरित जांच, उचित प्रबंधन, रेफरल अन्नपूरन प्रदायगी, परामर्श प्रदर्शन एवं समुदाय प्रबंधन किया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कैडर एसएचसी (सब हेल्थ सेंटर) बैठकें आयोजित करेंगे, जिसमें वे दस्तक अभियान के उद्देश्यों को साझा करेंगे और फील्ड स्तर पर सामूहिक रूप से दस्तक गतिविधियों की योजना बनाकर समय पर रिपोर्टिंग करेंगे।

Related posts

रंगोली बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Reva India News

आईएफएमआईएस में केन्द्रीकृत वेतन प्रोसेसिंग संबंधी प्रशिक्षण 19 दिसंबर को

Reva India News

जिले में आज से होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान प्रारंभ सीएमएचओ ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment