Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोल्ट्री फार्म से 1 लाख रूपए से अधिक की अवैध शराब जप्त

मंडला 16 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत हिरदेनगर से लफरा रोड स्थित पोल्ट्री फार्म की विधिवत तलाशी लेने पर कमरे से 13 पेटी व्हिस्की, 24 नग हंटर बियर, 1 पेटी (12) नग मैंकडोवेल्स रम बोतल, 1 पेटी (12) नग ओल्ड मोंक रम, एक पेटी 50 नग ओल्ड मोंक रम कुल 18 पेटी विदेशी मदिरा की जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 159.00 बल्क लीटर है। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार 900 रूपए है। आरोपी रोहित चौरसिया के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया जिसकी विवेचना जारी है।

Related posts

विश्व विद्यालय के उपकुलाधिपति का मनाया जन्मदिन

Reva India News

उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस का अल्प प्रवास पर मंडला आगमन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने किया स्वागत

Reva India News

उत्कृष्ठ विद्यालय में 4 बाल निःक्षय साथी चयनित

Reva India News

Leave a Comment