Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज गिट्टी के ओव्हरलोड परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहन पर कार्यवाही

मंडला 17 जुलाई 2025

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर बुधवार को ग्राम बम्हनी में खनिज गिट्टी के ओव्हर लोड परिवहन में संलिप्त दो वाहन हाईवा क्रमांक एमपी 28 जेडडी 9587, एमपी 22 जेडएफ 6187 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

तहसील निवास में बी.एल.ओ. द्वारा मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना के तहत जलीय कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

Leave a Comment