Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया प्रभावित हाईरिस्क चिन्हित ग्रामों में दो चक्रों में होगा कीटनाशक छिड़काव  

मंडला 22 जुलाई 2025

राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत वाहक जनित रोगों के नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में जनजागरुकता हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। संचालनालय के निर्देशानुसार जिले के मलेरिया प्रभावित हाईरिस्क 14 चिन्हित ग्रामों में दो चक्रों में कीटनाशक छिड़काव कार्य किया जायेगा। प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव 28 जुलाई तक एवं द्वितीय चक्र 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक पूर्ण होगा।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई तक विकासखण्ड मंडला के ग्राम बनियातारा, सुभरिया, विकासखण्ड नैनपुर के ग्राम बीजेगांव, पतवाही, विकासखण्ड बिछिया के ग्राम बोकर, काता माल, विकासखण्ड नारायणगंज के ग्राम चटरा, सिघनपुरी, देवडोंगरी विकासखण्ड बीजाडांडी के ग्राम रेंहगाझोरी, बरगांव में प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव किया गया है। 23 एवं 24 जुलाई को ग्राम तिनसई, 25 एवं 26 जुलाई को ग्राम पाकरीकला, 26 से 28 जुलाई तक ग्राम पड़रियामाल में कीटनाशक छिड़काव किया जायेगा।

उपरोक्त चयनित ग्रामों के समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि कीटनाशक छिड़काव दलों को सहयोग करते हुए अपने घरों के शत प्रतिशत कमरों में कीटनाशक छिड़काव पूर्ण कराएं। छिड़काव के ढाई माह तक कीटनाशक का प्रभाव रहता है। छिड़काव पश्चात् ढाई माह तक लिपाई-पुताई न करें। मच्छरजन्य बीमारी जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु घरों के आसपास तथा छत में रखे अनुपयोगी वस्तु जैसे डब्बे, फूलदान, टायर, बर्तन इत्यादि में पानी जमा न होने दें एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग कर वाहक जनित रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Related posts

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

कान्हा में चार दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण संपन्न

Reva India News

जीवन का सुरक्षा कवच है हेलमेट  हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को न भुगतना पड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को हेलमेट पहनाकर जीवन रक्षा का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment