Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पूर्व भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण संपन्न

25 जुलाई मंडला

डिजिटल इण्डिया लैण्ड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम के अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा पूर्व भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना अन्तर्गत पुराने राजस्व अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कर ऑनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर के अनुमोदन से गुरूवार को योजना भवन में समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, प्रत्येक तहसील से दस-दस पटवारी एवं जिला अभिलेखागार के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

परियोजना अन्तर्गत पुराने खसरा पंचसाला, पंचसाला खसरा उपलब्ध नहीं होने पर उन वर्षों का बी-1, नामांतरण पंजी, अधिकार अभिलेख, रि-नंबरिंग सूची, निस्तार पत्रक/वाजिब उल-अर्ज डिजिटाइजेशन किया जायेगा। राजस्व रिकार्ड में पारदर्शिता आएगी। जिससे आमजन पुराने अभिलेखों को घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे एवं निर्धारित शुल्क भुगतान कर प्रतिलिपि प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटाइजेशन कार्य 1 अगस्त 2025 से किया जाना प्रस्तावित। डिजिटाइजेशन का कार्य खुली निविदा से चयनित वेंडर द्वारा किया जायेगा।

Related posts

संभागायुक्त श्री अभय वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभाग के जिला कलेक्टरों को दिये निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने ली नगर के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक नगर के सुनियोजित विकास और व्यवस्थापन पर दिया जोर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment