Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित  

मंडला 31 जुलाई 2025

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 30 जुलाई को ’एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री रोहणी प्रसाद शुक्ला द्वारा एक पेड़ माँ के नाम स्वरचित कविता का वाचन किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष के महत्व को समझाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. विजय मौर्य, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

माँ नर्मदा पूजन में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उईके

Reva India News

आईटीआई में पहले आओ पहले पाओ राउंड पुनः प्रारंभ

Reva India News

दुर्गा उत्सव सहित आगामी त्यौहारों में कोविड गाईडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह शांति समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment