मंडला 19 अक्टूबर 2024
प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि शासकीय आईटीआई मंडला के साथ-साथ जिले के विकासखंड में संचालित आईटीआई नारायणगंज एवं मवई में पहले आओ पहले पाओ राउंड 19 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग प्रारंभ हैं। रजिस्टर्ड आवेदकों को च्वाईस फिलिंग करना अनिवार्य हैं उक्त अवधि में संस्था में संस्था उपस्थित होकर विभिन्न व्यवसायों में (पहले आओ पहले पाओ के आधार पर) प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के डीएसडी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2024 पर रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा शासकीय आईटीआई मंडला में स्थापित हेल्पडेस्क से अथवा किसी भी आईटीआई में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
