Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय बालक व बालिका छात्रावास में पहुंचे मंत्री एवं सांसद छात्राओं से किया आत्मीय संवाद

मंडला 3 अगस्त 2025

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंगलवार को शासकीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति सीनियर बालक और बालिका छात्रावास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बालिकाओं से छात्रावास में रहने का उद्देश्य एवं भविष्य के लक्ष्यों पर भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास का वातावरण बहुत अनुशासित और प्रेरणादायक है, जहाँ अध्ययन के लिए उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है।

छात्रावास में छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी दिनचर्या और ज्ञान के कुछ प्रश्न भी पूछे। इसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, प्रदेश के शिक्षा, अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग के मंत्री के नाम पूछे। छात्राओं ने बड़ी बेबाकी से इन प्रश्नों का सही-सही जवाब दिया। इस पर उन्होंने छात्राओं की प्रशंसा की। छात्रावास परिसर में छात्राओं द्वारा किए नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति करने पर नृत्य दल में शामिल छात्राओं को नकद पुरस्कार भी दिया। कक्षा 10वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सुरभी झारिया एवं कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा महिमा यादव को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।

इस दौरान छात्राओं ने बताया कि सीनियर अनुसूचित जनजाति बालिका एवं सीनियर अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में समीपस्थ नदी के पानी का जल भराव होता है जिससे काफी समस्या होती है। इस पर सांसद श्री कुलस्ते ने नगरपालिका के अमले को इसकी समुचित व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है। हम लोगों ने छात्रावास में रहकर ही विद्या अर्जित की है। इस बात की हमें खुशी है कि मंडला जिले के वार्षिक परीक्षा परिणाम में नैनपुर का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतरीन रहा है। आप सभी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करें और जिले का नाम गौरवान्वित करें। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा छात्रावास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जामुन और आंवला के पौधों का भी रोपण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, श्री जयदत्त झा, श्री बालकिशन खंडेलवाल, श्री जोरावर सिंह सहित समस्त पार्षदगण मौजूद थे।

Related posts

नर्सिंग कॉलेज की कॉउंसलिंग प्रक्रिया समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल  

Reva India News

जिले में मिले 9 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

तीन ओव्हरलोड डम्फर जप्त

Reva India News

Leave a Comment