Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

मंडला 5 अगस्त 2025

जिला योजना भवन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान ई-गवर्नेंस सोसायटी की प्रशिक्षक द्वारा सिस्टम के वेब पोर्टल, डाटा कलेक्शन एवं विभिन्न एप्लीकेशन के विषय में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के दौरान जीआईएस पोर्टल के अंतर्गत परख ऐप, सिपरी एप्लीकेशन, सार्थक ऐप, संपर्कता ऐप, जलरेखा ऐप तथा लोकपथ ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि यह सभी एप्लीकेशन हमारी मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बनाए गए हैं। टेक्नोलॉजी का उपयोग कार्यों की गुणवत्ता और समय की बचत के लिए किया जाता है। पूर्व में डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था, इसकी लर्निंग के आधार पर सभी जिलों में इसे लागू किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से अपील करते हुए कहा कि इस सिस्टम के लिए अपने स्तर पर इनीशिएट करते हुए इसका उपयोग मॉनिटरिंग के लिए करें। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, श्री शाहिद खान, सभी एसडीएम तथा संबंधित जिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Related posts

वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन करने की प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समयबद्ध कार्यक्रम जारी

Reva India News

अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment