Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

मंडला 5 अगस्त 2025

घुघरी में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त गर्भवती धात्री माताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ के द्वारा स्तनपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चे को पकड़ने का तरीका ताकि बच्चा बिना चिड़चिड़ाए आराम से स्तनपान कर ले, जन्म के 1 घंटे के अंदर तुरंत स्तनपान करवाना कितना जरूरी है क्योंकि मां का पहला दूध बच्चों के लिए टीका है जो बच्चे के अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है जिससे बच्चा बार-बार बीमार नहीं पड़ता है स्वस्थ रहता है एवं बच्चों को 6 महीने तक सिर्फ और सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। इसके अलावा बच्चों को पानी घुट्टी अन्य कोई भी चीज ना खिलाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एएनएम, सीएचओ के द्वारा ग्रह भेंट करके परिवार के अन्य सदस्यों दादी, नानी को भी स्तनपान के बारे में समझाया और जो भ्रांतियां हैं उनको भी दूर करने का प्रयास किया गया।

Related posts

नशामुक्ति दिवस अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में हुई विविध प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Reva India News

सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें- हर्षिका सिंह टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नर्मदा नदी के बैद्यघाट में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

Reva India News

Leave a Comment