Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रुद्रकांत ठाकुर के भजनों से सजी भक्ति की महफ़िल

जबलपुर के रुद्रकांत ठाकुर एवं दल तथा मनीष अग्रवाल एवं दल के भक्ति गायन के माध्यम से “श्री कृष्ण पर्व” को भक्ति रस में डुबो दिया। दल की गायिका ऋतु चौधरी ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति से शुरों की इस भक्तिमय भजनों की श्रृंखला की शुरुआत की। इसके बाद नर्मदा मैया के तट पर प्रसिद्ध गायक रुद्र कांत ठाकुर ने  चलो घूम आएं वृंदावन नगरिया…, नौकर रख लो जी कन्हैया जी…, कृष्ण दरश को भोले बाबा, मुख मुरली बजाए, रानी देवकी के द्वार…, जय महाकाली कंकाली देवी मंडाली, लट खोल के नाचो मेरी माँ… और कन्हैया हो तेरी गजब की मुरलिया… और कान्हा रे कान्हा तू नहीं माना… जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, मनीष ने कृष्ण भजन हाथी घोड़ा पालकी…, माखन लूटने वाला है…, राम भजन राम नाम का जिनको बल है…, लंका मैंने नहीं जलाई… और नर्मदा भजन रेवा भेजो…, मैंने तुम्हारे भरोसे रेवा माई अंगना… जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय प्रस्तुतियों ने धर्मप्रेमियों को भक्तिरस में डूबकर झूमने पर विवश कर दिया

Related posts

ऑनलाईन किए जा सकेंगे टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन

Reva India News

आज से मतदान दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

मिशन वन क्लिक से छात्रवृत्ति की राशि छात्रों के खाते में हुई जमा

Reva India News

Leave a Comment