Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आत्मा योजना अंतर्गत किसानों के लिये सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित  

मंडला 21 अगस्त 2025

परियोजना, संचालक आत्मा समिति किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला मण्डला द्वारा आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणी कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं रेशम पालन के पुरस्कार हेतु कृषकों का चयन किया जाना है। पुरस्कार के चयन के लिये वर्ष 2024-25 (रबी/खरीफ) में कृषकों द्वारा अपनाई गई तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (अलग-अलग संकायों में) को दस हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 5 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (अलग-अलग संकायों में) के लिये 25 हजार रूपए प्रदाय किये जायेंगे।

इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु 30 अगस्त 2025 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन में आवेदन भरकर संबंधित विभागों में जमा कर सकते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंडला आगमन आज

Reva India News

जिले की 760 लाड़लियों को छात्रवृत्ति का हुआ वितरण

Reva India News

रपटाघाट पर नशामुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ

Reva India News

Leave a Comment