Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*थाना ​घुघरी पुलिस ने मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*​मामले का विवरण:* थाना घुघरी अंतर्गत ​31.07.2025 को घुघरी निवासी निवेश झारिया ने अपनी बुलेट मोटर साइकिल MP 51-ZB-0939 जो दुकान के सामने रखी जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने की रिपोर्ट की गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना घुघरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के तलाश हेतु टीम का गठन कर अलग अलग कार्य हेतु लगाया गया। विवेचना के दौरान ​प्राप्त जानकारी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन नंदा, पिता बैसाखूलाल नंदा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पडरिया डोंगरी, थाना बजाग, जिला डिंडौरी से चोरी की गई मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को दिनांक 19.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

​

*​पुलिस टीम:* मामले के खुलाशा एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घुघरी निरीक्षक पूजा बघेल, उप निरीक्षक राम किशोर मात्रे, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण बघेल, आरक्षक फग्गन नेटी, आरक्षक धनेश मरावी, राजेश मरकाम व सुरेश भटेरे, सूर्यचंद बघेल की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 अगस्त 2023

Reva India News

Leave a Comment