Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिट्टी से जीवनोपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की कला आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करती है – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके कुम्भकार संघ के कार्यक्रम में शामिल हुई केबिनेट मंत्री

मंडला, 24 अगस्त 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि कुम्भकार समाज का यह कार्यक्रम अपने आप में महत्वपूर्ण है। कुम्भकार समाज केवल कला और परिश्रम का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मिट्टी से जीवनोपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की कला आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करती है। यह समाज अपनी मेहनत और कौशल से देश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती प्रदान करता है। मंत्री श्रीमती उईके पीएमश्री कालेज आफ एक्सीलेंस के आडिटोरियम हाल में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ के कुम्भकार महोत्सव में उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कारीगरों और परंपरागत हस्तशिल्प से जुड़े समाजों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से इस समाज को आर्थिक सशक्तिकरण और नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार भी प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहयोग के जरिए कुम्भकार समाज की प्रतिभा को प्रोत्साहन दे रही है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के नागरिकों को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कुम्भकार समाज के गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

Related posts

स्कूल में दरारें, घरों में कंपन, कब जागेगा प्रशासन ? डोलामाइड खदानों में बेतहाशा ब्लास्टिंग से कर रहे अवैध खनन जांच के नाम पर खानापूर्ति  

Reva India News

रज़ा उत्सव की हुई शुरुआत रज़ा कला वीथिका में चल रही है प्रदर्शनी और चित्रकला कार्यशाला

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ

Reva India News

Leave a Comment