Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

112 इंडिया ऐप: नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक एकीकृत और शक्तिशाली समाधान  

मंडला 26 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक एकीकृत और शक्तिशाली उपाय के रूप में 112 इंडिया एप को लांच किया गया है। प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत इसे डिजाइन किया गया है। यह ऐप आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूरे प्रदेश में सभी प्रकार की आपात स्थितियों के लिए एक ही नंबर 112 प्रदान करना है। 112 इंडिया ऐप नागरिकों को संकट के समय त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

वन-टच एसओएस

 

ऐप में एक बड़ा एसओएस बटन है, जिसे दबाते ही यह निकटतम आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को तुरंत सतर्क कर देता है। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि संकट के क्षणों में बिना किसी देरी के मदद भेजी जा सके।

 

लाइव लोकेशन शेयरिंग

 

किसी भी आपातकालीन स्थिति में उपयोगकर्ता की सटीक जीपीएस लोकेशन स्वचालित रूप से प्रतिक्रिया टीम को भेज दी जाती है। इससे समय की बचत होती है और आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर तेजी से पहुंचने में मदद मिलती है।

 

शाउट फीचर

 

यह एक अनूठी सामुदायिक सहायता सुविधा है। जब कोई उपयोगकर्ता मदद के लिए एसओएस बटन दबाता है, तो यह ऐप उसके आस-पास के पंजीकृत और सत्यापित स्वयंसेवकों को भी अलर्ट भेजता है, ताकि पेशेवर मदद पहुंचने तक तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।

 

24/7 सेवा

 

यह ऐप दिन-रात, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि नागरिकों को किसी भी समय मदद मिल सके।

 

बहु-सेवा पहुंच

 

112 इंडिया ऐप पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और आपदा प्रबंधन टीमों सहित कई आपातकालीन सेवाओं को एक ही मंच पर एकीकृत करता है।

Related posts

हाईस्कूल बिंझिया में निःशुल्क साईकिल वितरण

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, धूमधाम से मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

Leave a Comment