मंडला 28 अगस्त 2025
जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि की अध्यक्षता में जबलपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जबलपुर और छिंदवाड़ा मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक में पीएचई के प्रमुख अभियंता श्री संजय कुमार अंधवान, मुख्य अभियंता श्री एच.एस. गोंड, जबलपुर और छिंदवाड़ा मंडल के अधीक्षण यंत्री, जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना, मंडला प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट और अन्य सभी जिलों के कलेक्टर उपस्थित थे। इनके अलावा, कार्यपालन यंत्री, महाप्रबंधक जल निगम, सहायक यंत्री, उपयंत्री और पीएमयू के राज्य प्रमुख भी इस बैठक में शामिल हुए।

