Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि यंत्र अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मंडला 2 सितंबर 2025

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट  dbt.mpdage.org पर यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर/मल्चर, जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं स्लेशर के आवेदन 2 सितम्बर 2025 से आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जायेगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जायेगी।

कृषक को आवेदन करने हेतु आधार कार्ड, जमीन की खतौनी (बी-1), सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम से निम्नलिखित राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। ट्रेक्टर (50 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), एस.सी., एस.टी. वर्ग हेतु जाति प्रमाण- पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।

 

धरोहर राशि का विवरण

 

हैप्पी सीडर हेतु राशि 4500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, सुपर सीडर हेतु राशि 4500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, स्मार्ट सीडर हेतु राशि 4500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, श्रेडर/मल्चर हेतु राशि 5500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल हेतु राशि 3000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, बेलर हेतु राशि 15000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, हे रेक/स्ट्रॉ रेक हेतु राशि 5000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट एवं स्लेशर हेतु राशि 2000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

Reva India News

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना से प्रदेश के जनजातीय गाँवों में हो रहा विकास योजना में 7 हजार 307 गाँव चुने गए, यहाँ 5 साल तक चलेंगे विकासमूलक काम धार जिले में 689 गाँवों में जारी हैं 1 हजार 634 निर्माण कार्य

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट नोडल कॉल सेंटर के संचालन एवं मैनपावर के संबंध में ऑनलाईन निविदा आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment