Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय माध्यमिक शाला आईटीआई मंडला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न  

मंडला 4 सितंबर 2025

संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत विशेष जागरुकता अभियान के तीसरे दिवस में शासकीय माध्यमिक शाला आईटीआई मंडला में आयोजन किया गया। जिसमें जेंडर संवेदीकरण अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जेंडर संबंधी जानकारी देते हुए समाज में लड़के एवं लड़की की समानता और उसके महत्व को बताया और लड़के एवं लड़की में भेद नहीं करने की समझाइश दी। लिंग अनुपात एवं सभी स्तरों पर जन्म के समय लिंग अनुपात (एसआरबी) की समीक्षा पर चर्चा की गई।

साथ ही हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं एवं 112 हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाईन एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली 6 प्रकार की सहायताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती सुनीता कछवाहा, श्रीमती मनीषा चौधरी, श्रीमती संगीता बडावी, श्रीमती करुणा टांडिया, श्रीमती अंजलि ठाकुर, शिक्षक श्री अमित चौरसिया एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीएम ने किया कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास निवारी का निरीक्षण  

Reva India News

कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत

Reva India News

जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिला छठवें स्थान पर 3 अक्टूबर को जन विश्वास अभियान घुघरी में समय-सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment