मंडला 10 सितंबर 2025
विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर एवं संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर संभाग के जाँच प्रतिवेदन एवं पुलिस थाना नैनपुर में दर्ज एफआईआर के आधार पर लेखापाल श्री सुरेश कुमार तिवारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही/उदासीनता बरतने तथा षड़यंत्रपूर्वक शासकीय राशि का गबन करके शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के कारण निलंबित किया गया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर में लेखापाल श्री सुरेश तिवारी एवं पुत्री, पत्नि तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर श्री छोटेलाल पटैल के द्वारा सांठगांठ करके शासकीय राशि 33 लाख 61 हजार 456 रूपए का गबन किया गया है। जिसकी एफआईआर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर श्री सुभाषचन्द्र चतुर्वेदी द्वारा पुलिस थाना नैनपुर में दर्ज कराई गई है।
