Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक संगोष्ठी का आयोजन 13 सितंबर को

मंडला 12 सितंबर 2025

कृषक संगोष्ठी का आयोजन 13 सितंबर को प्रातः 11 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के मुख्य अतिथ्य में आरडी कॉलेज सभागृह में आयोजित किया जा रहा है। कृषक संगोष्ठी की अध्यक्षता सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे एवं समस्त जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि से संबंधित नवीन तकनीकी, शासन की योजनाओं और किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम में उन्नत कृषि तकनीक/रबी की कार्ययोजना, सरकारी योजनाओं की जानकारी, कोदो-कुटकी उपार्जन, जैविक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन, कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा, किसान संवाद व प्रश्नोत्तर पर चर्चा की जाएगी।

Related posts

सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें- हर्षिका सिंह टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

छापामार कार्यवाही, 71 लीटर कच्ची मदिरा जप्त

Reva India News

गोंडवाना संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण*

Reva India News

Leave a Comment