Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुआ बिछिया में महिला नसबंदी शिविर सम्पन्न हुआ

मंडला 12 सितंबर 2025

राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 11 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुआ बिछिया में महिला नसबंदी शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी के 20 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया के 12 इस तरह कुल 32 महिलाओं का नसबंदी हुआ।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम के द्वारा हितग्राहियों से अपील की है कि जिला चिकित्सालय मण्डला एवं सिविल अस्पताल नैनपुर तथा 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला नसबंदी शिविर लगाये जाते हैं। शिविर की तारीख पता होने पर नजदीकी संस्था में जाकर ऑपरेशन कराएं।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2022

Reva India News

एबीपीएएस पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए  

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड सेंटर में ड्यूटी के लिए आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment