Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1494.9 मिमी वर्षा दर्ज

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, जिले में 1 जून से 14 सितंबर तक 1494.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 3.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 7.8 मि.मी., बिछिया में 10.2 मिमी एवं घुघरी में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 14 सितंबर तक तहसील मंडला में 1604.8 मिमी, नैनपुर में 1552.7 मिमी, बिछिया में 1470.1 मिमी, निवास में 1469.6 मिमी, घुघरी में 1385.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1509.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1476.9 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

1 मार्च से लगेगा आम जनता को कोरोना का टीका

Reva India News

संत सम्मेलन भागवत कथा पर ध्वज स्थापना .महायज्ञ की तैयारी

Reva India News

मोटे अनाज व्यंजन प्रदर्शनीय एवं पोषण संवाद का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment