Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता स्लोगन के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

मंडला 18 सितंबर 2025

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा विकसित भारत थीम अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जन- भागीदारी, स्वच्छता, सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने रैली का आयोजन किया गया।महाविद्यालय परिसर से नगर के मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए बस स्टेंड पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संदेश रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदाह, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री आर के सिंगौर, डॉ. सुरेन्द्र कुमार लिल्हारे, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. घनश्याम झरिया, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा एवं श्री संतोष कुमार नंदा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2023

Reva India News

तीन दिवस में शिकायतों का निराकरण कराएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक  

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment