Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता की शपथ ली

मंडला 18 सितंबर 2025

आओ एक बदलाव करें देश का कोना कोना साफ करें। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके अनुसार जिला मुख्यालय में संचालित उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत करते हुए स्वच्छोत्सव मनाया गया। 1 एमपी आर्टी रेजीमेंट एनसीसी जबलपुर कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी (सेना मेडल) के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस के अवसर पर किला परिसर मंडला में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए स्वच्छता की शपथ ली एवं संकल्प लिया कि शहर को साफ सुथरा बनाएंगे,ना गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे। स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाना है जिसके अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा एवं शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कृत संकल्पित किया जाएगा। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी श्री संजय धनगर एवं श्री विपिन लखेरा ने कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता सुनिश्चित की एवं एनएसएस प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

कलेक्टर ने किया फॉरेस्ट नर्सरी का निरीक्षण अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल देवगांव के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने की चर्चा  

Reva India News

तहसील घुघरी और बिछिया के विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव 4 जून क¨ करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ गंगा दशहरा पर माँ क्षिप्रा क¨ अर्पित करेंगे 351 फीट की भव्य चुनरी

Reva India News

Leave a Comment